पटना. बिहार (Bihar) के लाेगाें के लिए एक अच्छी खबर है. अब पटना (Patna) से लखनऊ, वाराणसी, अमृतसर और गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान (Direct Flight) हाे गई है. इनमें गुवाहाटी के लिए दाे फ्लाइट हैं. बाकी के शहराें के लिए एक-एक फ्लाइट है. शनिवार काे पटना एयरपाेर्ट (Patna Airport) प्रशासन ने 33 जाेड़ी फ्लाइटाें का शेड्यूल जारी किया है, जाे 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. पहले 29 जाेड़ी फ्लाइटाें का ऑपरेशन हाे रहा था.

वहीं, नए शेड्यूल में पड़ाेसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची के लिए एक भी सीधी फ्लाइट नहीं है. पटना से फ्लाइट से रांची जाने के लिए काेलकाता या दिल्ली जाना हाेगा. पहले जहां दिल्ली के लिए 12 फ्लाइट्स थीं, शनिवार से घटकर 11 हाे गई हैं. स्पाइसजेट ने रात की दिल्ली की एक फ्लाइट काे बंद कर दी है. काेलकाता के लिए विमानाें की तादाद दाे से बढ़कर तीन हाे गई है. एयर इंडिया की फ्लाइट जाे पहले हैदराबाद से पटना आकर बेंगलुरु जाती थी अब बेंगलुरु से पटना आकर फिर बेंगलुरु जाएगी. वहीं, पहले की तरह ही नए शेड्युल में भी मुंबईं के लिए 4, हैदराबाद के लिए 3, बेंगलुरु के लिए 5, अहमदाबाद के लिए 2 और चेन्नई के लिए एक फ्लाइट है.

लाॅकडाउन के बाद 25 मई से फ्लाइट्स ऑपरेट हाे रही हैं
लाॅकडाउन के बाद 25 मई से फ्लाइट्स ऑपरेट हाे रही हैं. तब से 28 अगस्त काे पहली बार एक दिन में 7946 यात्री पटना एयरपाेर्ट से आए और गए. इससे पहले 22 अगस्त काे 7165 यात्रियों ने सफर किया था. दिल्ली के लिब अब सुबह 5.40 बजे पहली फ्लाइट है. पहले इंडिगाे की इस फ्लाइट के टेकऑफ करने का समय सुबह 6.20 था. इसी तरह इंडिगाे की चेन्नई वाली फ्लाइट का समय शाम 6.30 बजे हाे गया है. पहले यह 3.30 में जाती थी. एयर इंडिया बेंगलुरु की फ्लाइट पहले की तरह ही सप्ताह में दाे दिन शनिवार और मंगलवार काे ऑपरेट करेगी. पर इनके समय में बदलाव हुआ है. शनिवार काे यह दिन में 11 बजे जाएगी जाे पहले शाम में 7.45 में जाती थी. मंगलवार काे यह फ्लाइट अब दिन में 3 बजे टेकऑफ करेगी जाे पहले रात 9.15 में जाती थी.

ये है नई फ्लाइटाें का टाइम टेबुल
विमान सं. सेक्टर आगमन- प्रस्थान
1. 6 ई 6105/6107- काेलकाता-पटना- काेलकाता शाम 7.30 रात 8.10
2. 6 ई 6231/6232 लखनऊ- पटना- लखनऊ रात 9.45 रात 10.25
3. एसजी 2752/2753 वाराणसी- पटना- वाराणसी दाेपहर 3.20 शाम 4.10
4. एसजी 3724/ 3724 अमृतसर- पटना- गुवाहाटी शाम 5.05 – शाम 5.30 ( रिर्फ साेम, शुक्र, शनि और रविवार को)
5. एसजी 3723/3723 गुवाहाटी- पटना- अमृतसर- पूर्वाह्न 10.45 पूर्वाह़न 11.10 (सिर्फ साेम, शुक्र, शनि, रविवार को)
6. एसजी 3723/3724 गुवाहाटी- पटना- गुवाहाटी पूर्वाह्न 10.45 पूर्वाह़न 11.10 (सिर्फ मंगल, बुध और गुरुवार को)
Source : News18






