सीमा के भीतर पहुंचने वाले मजदूरों छात्रों को सरकार उनके गृह जिले तक पहुंचाएगी।इस संबंध में परिवहन विभाग ने 30 अप्रैल को सभी डीएम -एसपी को पत्र लिखा था।पत्र में परिवहन विभाग के सचिव ने कहा था कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लॉक डाउन है।ऐसी स्थिति में राज्य के बाहर से आने वाले मजदूरों छात्रों को गृह जिला पहुंचाने हेतु परिवहन की व्यवस्था करनी है।

DEMO PIC

बार्डर पर भेजी जा रही बस

बिहार से इसी कड़ी में बिहार सरकार ने बार्डर पर बसों को भेजने का काम शुरू कर दिया है।बिहार के 4 वैसे जगह जहां दूसरे राज्यों से लोग बिहार में इंट्री लेंगे वहां पर बसों को भेजने का काम शुरू हो गया है।पटना से राज्य पथ परिवहन निगम की बसों को कैमूर,रजौली,गोपालगंज सीमा पर बसों को भेजा जा रहा है। बताया गया है कि बड़ी संख्या में मजदूर-छात्र दूसरे राज्यों से आने वाले हैं इसीलिए बसों को बिहार की सीमा पर भेजी गई है।पटना डिपो से राज्य परिवहन की बसों को यूपी की सीमा पर भेजा जा रहा है।

परविहन विभाग के सचिव ने 30 अप्रैल को जारी किए आदेश में कहा था कि को रोना संक्रमण रोकथाम हेतु लॉक डाउन की स्थिति में  परिवहन बंद है।ऐसे में राज्य से बाहर से आने वाले लोगों को अन्तर राज्यीय आवागमन हेतु भारत सरकार ने दिशा निर्देश निर्गत किये हैं।

विभिन्न राज्यों से बिहार की सीमा पर आने वाले अप्रवासी मजदूरों छात्रों एवं अन्य लोगों को  डेडिकेटेड वाहन द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने का निर्देश है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित पहुँचने को लेकर प्रोटोकॉल  है जिसका पालन करना जरूरी है।

Input : News4ation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD