पटना : बॉलीवुड अभिनेता व बिहार के गोपालगंज निवासी पंकज त्रिपाठी को बिहार की खादी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. मीडियाकर्मियों से बातचीत में सूबे के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने बताया कि बिहार उद्योग विभाग की ओर से पंकज त्रिपाठी को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. अब वहबिहार की खादी का प्रचार-प्रसार करेंगे.

Pankaj Tripathi's statement, Guruji will have to leave me alone ...

उद्योग मंत्री श्याम रजक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पुनपुन प्रखंड के बीडीओ, एमओ, लघु सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जीविका आदि के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कर प्रखंड में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खादी बोर्ड खादी वस्त्र के नये-नये डिजाइन तैयार कर रहा है. उसी के अनुरूप बिहार के खादी संस्थान भी खादी वस्त्रों का उत्पादन कर रहे हैं. साथ ही कहा कि बिहार की देश भर में प्रसिद्ध मधुबनी खादी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

Pankaj Tripathi on filming experience of '83 and the challenges in ...

मालूम हो कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, बिहार उद्योग विभाग की एक संस्था है. यह बिहार में खादी वस्त्रों के उत्पादन एवं विपणन के लिए विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करती है. राजधानी पटना में हाल ही में देश का सबसे बड़ा खादी मॉल भी खुला है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD