जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था जिसमें बिहार के दो लाल शहीद हो गए थे. जिनमें पहले जवान रोहतास जिले के खुर्शीद खान और दूसरे जहानाबाद के लवकुश शर्मा शहीद हो गए थे. दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा. जहां कई नेता दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

मौके पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. उन्होंने कहा कि वो सरकार से शहीदों के परिजनों को रोजगार दिलवाने की मांग करेंगे ताकि शहीद के परिवार को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. साथ ही उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ हैं.

आपको बता दें कि जवानों के शहीद होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सीएम नीतीश ने भी गहरी संवेदना जताई थी. सीएम नीतीश ने शोक संदेश में कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा. मुख्यमंत्री इस घटना से काफी आहत हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने दोनों वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत दें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दोनों जवानों का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा. आपको बता दें कि जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

गौरतलब है कि वीर सपूत की शहादत की खबर सोमवार की सुबह उनके परिजनों जैसे ही मिली, उनके घर में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. शहीद लवकुश शर्मा के पिता सुदर्शन शर्मा, मां प्रमिला देवी और पत्नी अनिता देवी गहरे सदमे में हैं. शहीद जवान के दो बच्चे हैं सात साल का बेटा सूरज और तीन साल की बेटी अन्नया को घर में अचानक लोगों की भीड़ का जुटना और मां-दादी और दादा को देखकर हैरत में थे. अईरा गांव के लोगों को होनहार बेटे को खोने का गम भी था.

Input : First Bihar Jh

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD