एक्‍टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे ट्व‍िटर (Twitter), इंस्‍टाग्राम (Instagram) से अलव‍िदा कह द‍िया है. आमिर खान ने अपने जन्‍मदिन की बधाइयों का शुक्रिया अदा करते हुए ये एलान कर दिया है. उन्‍होंने कहा कि अब वह अपने फैंस से वैसे ही कम्‍युन‍िकेट करेंगे जैसे पहले क‍िया करते थे. दरअसल आमिर ने ये फैसला अपना काम पर पूरी तरह फोकस करने के ल‍िए ल‍िया है.

हाल ही में, ‘बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था. फोन बंद करने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि सेट पर उनके डिवाइस के लगातार बजने से उनका काम प्रभावित न हो.

आमिर खान ने अपना बयान जारी करते हुए कहा, ‘दोस्‍तों, मेरे जन्‍मदिन पर इतने प्‍यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका तहे द‍िल से शुक्रिया. मेरा द‍िल भर आया है. दूसरी खबर ये है, क‍ि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्‍ट होगा. हालांकि मैं इस माध्‍यम पर वैसे भी ज्‍यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला ल‍िया है. हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे.’

आमिर ने आगे ल‍िखा है, ‘इसके साथ ही एकेपी (आमिर खान प्रोडक्‍शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्‍य में मेरी फिल्‍मों की अपडेट आपको उन्‍हीं के हेंडल @akppl_official से मिलेगी. ढेर सारा प्‍यार.’

aamir khan
आमिर खान का बयान.

2018 में, आमिर ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा करके इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की थी जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.

वर्क फ्रंट पर, अभिनेता ने अपने चौथे स्पेशल गीत ‘हर्र फन मौला’ में खूबसूरत एली अवराम के साथ वापसी कर ली है. इसके अलावा, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के पोस्ट प्रोडक्शंस के साथ खुद को व्यस्त रखे हुए है.

gnsu-paramedical-courses-bihar

May be an image of fruit and text that says "Download Suvidha 5 E-mart APP Same day delivery Muzaffarpur (Bihar) www.suvidhaemart.com YOU STAY AT HOME WE DELIVER! #StayHome #StaySafe ONION 1KG 32/- ALMOND 250G 145/- KAJU 250G -215/- SUGAR 1KG- 36/- NAIYAL PANI 20/ PIECE ORDER NOW! +91 98106 17390 Or via Whatsapp SHOPPING ABOVE 2000 GET 1KG SUGAR FREE COUPON CODE SUVIDHAFIRST Get Google play Avai Available'n the App Store"

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD