देहरादून. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. सीएम तीरथ सिंह रावत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उत्तराखंड के सीएम ने लिखा, ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधान हो जाएं.
विस्तृत खबर थोड़ी देर में
मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ और मुझे कोई परेशानी नहीं है । डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है ।आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 22, 2021



