बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के मुताबिक बिहार और खासकर मुजफ्फरपुप में खराब लॉ एंड ऑर्डर सिर्फ पत्रकारों को दिख रहा है। इनके हिसाब से बिहार और खासकर मुजफ्फरपुर में सबकुछ ठीक है। वो भी तब जब 72 घंटे में यहां कई अपराध हो चुके हैं। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक ये अपराध वो कर रहे हैं जिनका चरित्र ठीक नहीं है।

खराब चरित्र वाले बच्चे होते हैं अपराधी- रेणु देवी

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी शनिवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर थी। बेला इंडस्ट्रीज में एक कारखाने के उद्घाटन के बाद वो मोतीझील स्थित मृतक मोबाइल कारोबारी के परिजनों से मिलने उनके घर पर गईं। उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा भी थे। दोनों ने परिजनों को सांत्वना दी और अपराधी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा की बिहार में सब ठीक है। पूरे राज्य में कानून का राज है। हल्की फुल्की घटना होती रहती है। कुछ बच्चे हैं जिनका चरित्र खराब है। वही बच्चे कभी कभी कोई घटना को अंजाम दे देते हैं। जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ता है। बाकी बिहार में अपराध नियंत्रित है।

Input: NBT Hindi

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD