चुनाव आयोग (Election Comission) कुछ देर में शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) समेत दो राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा. इसके साथ ही आयोग ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी करेगा.

बीती बार बिहार में पांच फेज़ में चुनाव हुए थे. माना जा रहा है कि इस बार दीपावली से पहले विधानसभा का गठन किया जा सकता है. बिहार देश का पहला राज्य है जहां कोरोना काल में पूर्ण चुनाव होंगे. कोरोना संकट के चलते पहले सभी विपक्षी दलों ने चुनाव का विरोध किया लेकिन जब आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि इलेक्शन होंगे तो सभी तैयारियों में लग गए.
यहां पढ़ें ECI Press Conference Live Updates
विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर, 2020 को समाप्त -मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर, 2020 को समाप्त होने वाला है. बिहार विधानसभा में 243 सदस्यों की संख्या है, जिनमें से 38 सीटें एससी और दो एसटी के लिए आरक्षित हैं.

बता दें कोरोना काल में हो रहे चुनाव के लिए आयोग ने मतदान बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सख्ती से हो पालन करने, जहां महिला वोटरों की संख्या कम हो वहां ये संख्या बढ़ाने, कैम्प लगाकर पुरुष व महिला वोटरों का अनुपात ठीक करने, वापस आये मजदूरों को शत-प्रतिशत वोटर बनाने, दिव्यांग वोटरों की सहभगिता सौ प्रतिशत करने, कोरोना को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट हो बेहतर करने और पर्याप्त संख्या में निर्वाचनकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव
मध्य प्रदेश में 22 सीटों से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने इस्तीफा देकर कमलनाथ की सरकार मार्च में गिरा दी थी. जबकि दो सीटें भाजपा विधायकों के निधन से खाली हुई हैं. हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर तीन विधायकों प्रद्युम्न सिंह लोधी, सुमित्रा देवी और नारायण पटेल ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी.
यूपी में मल्हनी- जौनपुर, बांगरमऊ- उन्नाव ,देवरिया ,स्वार-रामपुर ,टूण्डला- फिरोजोबाद, बुलंदशहर, घाटमपुर- कानपुर और नौंगाव सादात सीट पर चुनाव होंगे.

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश!
उम्मीदवार को डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ 5 लोगों के साथ जाने की इजाजत होगी. यानी उम्मीदवार अपने साथ सिर्फ 4 लोगों को साथ ले जा सकेगा. इसके अलावा नामांकन के दौरान उम्मीदवार को अपने साथ दो लोग और दो गाड़ियों को ले जाने की इजाजत होगी. इसके अलावा पहली बार जमानत राशि ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है. पब्लिक मीटिंग और रोड शो की अनुमति गृह मंत्रालय और राज्यों के कोरोना पर दिशानिर्देशों के अनुसार मिलेगी. रोड शो में 5-5 गाड़ियों के बीच में आधे घंटे का गैप होना चाहिए.

कोरोना पॉजिटिव मतदान के अंतिम घंटे में दे सकेंगे वोट!
पोलिंग बूथ पर खास व्यवस्था की जाएगी मतदान के दिन. लेकिन क्वारंटीन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव लोग मतदान के दिन सबसे आखिरी घंटे में वोट दे सकेंगे. इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद होंगे ताकि तमाम प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके. अगर किसी मतदाता का Temperature स्वास्थ्य मंत्रालय के तय तापमान से अधिक होता है तो ऐसे मतदाता को टोकन/सर्टिफिकेट दिया जाएगा और मतदान के आखिरी घंटे में मत देने के लिए बुलाया जाएगा. खास बात है कि कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मतदाता को चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलट की सुविधा भी प्रदान की है.
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेस शील्ड, मास्क, थर्मल स्कैनर का इस्तेमाल होगा. चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड, और ग्लव्स मिलेगा. सभी मतदाताओं को हैंड ग्लव्स दिये जाएंगे.
Source : News18



