बिहार विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) हसनपुर (Hasanpur Assembly Seat) से चुनाव लड़ रहे हैं। कहा जाता है कि उन्‍होंने पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai) के डर से अपना महुआ (Mahua Assembly Seat) का चुनाव क्षेत्र बदला है। कयास तो यह भी लगाया जा रहा था कि ऐश्‍वर्या राय जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट से हसनपुर में भी तेज प्रताप का पीछा नहीं छोड़ेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जेडीयू ने वहां अपने सीटिंग विधायक राजकुमार राय (Raj Kumar Rai) को ही टिकट दिया है। फिर भी यह सवाल तो खड़ा ही है कि अगर ऐश्‍वर्या राय ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ जनता के बीच गईं तब क्‍या होगा? ऐसे में संभव है कि आरजेडी तेज प्रताप की साली डॉ. करिश्‍मा राय (Dr. Karishma Rai) को ही काट में सामने लाए, जिन्‍होंने आरजेडी की सदस्‍यता ली है। जो भी हो, इस हॉट सीट पर मुकाबला दिलचस्‍प होगा, जिसपर पूरे देश की नजर रहेगी।

ऐश्‍वर्या से तलाक चाहते तेज प्रताप

विदित हो कि तेज प्रताप यादव की शादी तत्‍कालीन आरजेडी विधायक व अब जेडीयू नेता चंद्रिका राय (Chandrika Rai) की बेटी ऐश्‍वर्या राय के साथ 12 मई 2018 को हुई थी, लेकिन इसके छह महीने के भीतर ही तलाक का मुकदमा (Divorce Case) दायर कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच संबंध धीरे-धीरे खराब होते गए। तेज प्रताप के तलाक का मुकदमा अभी कोर्ट में लंबित है। इस बीच लालू व चंद्रिका के रास्‍ते अलग हो गए हैं। माना जा रहा है कि ऐश्‍वर्या राय अपने अपमान का बदला लेने के लिए लालू परिवार (Lalu Family) के खिलाफ चुनाव प्रचार कर सकतीं हैं।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD