भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने देश के उद्यमियों और एमएसएमई सेक्टर को उत्तम गुणवत्ता के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के निमार्ण में मदद की पेशकश की है। संस्थान के स्टार्टअप इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेल के बोर्ड मेंबर और स्टार्टअप ‘फर्स्ट’ के निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को बताया कि कोरोना की घातक दूसरी लहर के बीच आज देश के सामने आक्सीजन का गंभीर संकट है। आज ‘मिशन भारत ओ2’ की घोषणा हुयी है जिसके तहत संस्थान देश के एमएसएमई और निमार्ण क्षेत्र के उद्यमियों को आक्सीजन कंसंट्रेटर के निमार्ण में मदद के लिये आमंत्रित कर रहा है।

उन्होने कहा “ हम चाहते है कि वह हमारे साथ आकर काम करे। संस्थान उनको हर तरह की सुविधा देंगे। कच्चा माल,फंडिग,मार्केटिंग ,मैंटोरिंग की सुविधा उनका स्टार्टअप उपलब्ध करायेगा। हम चाहते है कि सब मिल कर जून के महीने तक 20 से 30 हजार आक्सीजन कंसंट्रेटर का निमार्ण कर लें ताकि देश में महामारी के कारण जा रही बहुत सारी जाने बचायी जा सके।

उन्होने कहा कि पिछले साल कोरोना काल के दौरान इंक्यूबेनेटर सेल के 20 सदस्यीय दल ने विश्व स्तरीय वेंटिलेटर का निमार्ण किया था जो आज देश के 1200 अस्पतालों में ये वेंटिलेटर्स मरीजों की जिंदगी बचा रहे हैं।
Source : Hindustan






