पूरे देश में कोरोना (Corona) से हाहाकार मचा हुआ है. हर नए दिन में कोरोना लोगों को डरा रही है. यहां कुछ दिन पहले तक कोरोना काबू में दिखाई दे रहा था. वहीं, आज हालत ऐसी हो गई है कि कोरोना के ढ़ाई लाख से ऊपर रोजाना केस निकल कर सामने आ रहे हैं. इधर, बिहार में भी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. यहां भी कोरोना के केस में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

लेकिन कोरोना के बढ़ते केस ने राज्य की सियासत की गर्मी को बढ़ा दिया है. यहां विपक्ष के नेता राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार को बढ़ते कोरोना के केस के कारण जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर निशाना साधा है. तेज प्रताप यादव ने दो ट्वीट करके देश के प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है.
जलेबी की तरह बातों को मत घुमाइये
मोदीजी मुद्दे पर आइये।
पीएम केयर का हिसाब बताइये।— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 20, 2021
इधर, तेज प्रताप यादव ने पहले ट्वीट में लिखा है कि जलेबी की तरह बातों को मत घुमाइए. मोदी जी मुद्दे पर आइए. पीएम केयर का हिसाब बताइए. वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि मोदी जी देश के लोग परेशान हैं. कोई हॉस्पिटल में बेड के लिए भटक रहा तो कोई ऑक्सीजन के लिए तड़प रहा और आपको अभी भी मजाक ही सूझ रहा?
मोदीजी देश के लोग परेशान हैं। कोई हॉस्पिटल में बेड के लिए भटक रहा तो कोई ऑक्सीजन के लिए तड़प रहा और आपको अभी भी मजाक ही सूझ रहा..?
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 20, 2021
बता दें कि बढ़ते कोरोना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NARENDRA MODI) ने मंगलवार शाम देश के नाम संबोधन किया था. देश को संबोधित करते हुए ‘ उन्होंने कहा कि राज्य धैर्य बनाए रखें. उन्होंने राज्यों को यह भी सुझाव दिया कि लॉकडाउन सबसे अंतिम विकल्प है. साथ हीं, श्रमिकों के लिए उन्होंने कहा कि आप लोग जहां पर हैं वहीं पर रहे. लॉकडाउन की आशंका में घरों को लौटने वाले कामगारों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जो जहां हैं वहीं बने रहें. किसी को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी.’
Input: Zee Media







