कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के नेता और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता अशोक चौधरी से मुलाकात की है. कन्हैया और अशोक चौधरी की बॉडी लैंग्वेज से कई तरह की चर्चाएं हैं.

बिहार की सियासत में हर रोज नई खिचड़ी पकती दिख रही है. फिलहाल चर्चा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के नेता और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता अशोक चौधरी से मुलाकात की है. कन्हैया और अशोक चौधरी की बॉडी लैंग्वेज से कई तरह की चर्चाएं हैं.

कन्हैया कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की. हालांकि इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. यह मुलाकात उस वक्त हो रही है, जब सीपीआई ने कन्हैया कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD