अमेरिकी चुनाव में उप-राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस की जीत पर भारतवासी भी खुश हैं. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अब एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कमला हैरिस के साथ अपनी भतीजी प्रीता सिंह की एक पुरानी फोटो ट्वीट की है.

शत्रुघ्न की भतीजी का कमला हैरिस संग कनेक्शन?
तस्वीर में कमला हैरिस और प्रीता एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. शत्रुघ्न ने इस फोटो को साझा करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई की बेटी प्रीता सिंह, कमला हैरिस को बहुत करीब से जानती हैं. उन्होंने लिखा- ‘बहुत बहुत बधाई! पूरी दुनिया जो बाइडेन की शानदार और डिजर्विंग जीत से बहुत खुश है! हमें कमला हैरिस जैसी शानदार, बुद्धिमान और बौद्धिक समानता वाली महिला को नहीं भूलना चाहिए, जिनकी जीत तय थी’.
Heartiest congratulations! As the world is overjoyed with your @JoeBiden spectacular & most deserving win! Also we must not forget the desirable, elegant, wonderful,intelligent intellectual par excellence @KamalaHarris on her most expected win. Kudos! Here she is seen with my
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 8, 2020
niece, like daughter, Preeta Sinha d/o my elder brother Dr.Lakhan Sinha who along with her young team has been very closely associated with the most deserving Kamala Harris, favourite of India/Indians being deeply involved in the USA Presidential Election, supporting,
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 8, 2020
promoting & encouraging our own Kamala & her people for this outstanding mega win. Our daughter, Preeta too deserves Kudos! Well done! God Bless! pic.twitter.com/MY4FSLl3Rv
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 8, 2020
अपने ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लिखा- ‘यहां वे हमारे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्हा की बेटी और मेरी भतीजी प्रीता सिंह के साथ, जो अपनी युवा टीम को लेकर कमला हैरिस के साथ बहुत करीब से जुड़ी रह चुकी हैं. भारत/भारतीयों की पसंद, अमेरिकी चुनाव में शामिल….समर्थन करते, प्रमोशन करते और प्रोत्साहित करते हुए हमारी कमला और उनके लोगों को इस लाजवाब जीत के लिए. हमारी बेटी प्रीता भी Kudos की हकदार है! शाबाश!’.
शत्रुघ्न के अलावा कंगना रनौत, करीना कपूर ने भी कमला हैरिस की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है. दोनों ने कमला की जीत को एक महिला की बहुत बड़ी कामयाबी बताई है.




Source : Aaj Tak

