बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेजी से बढ़ते जा रहे है जिसको लेकर राज्य सरकार तत्परता के साथ जरूरी कदम उठा रही है। इसी बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को रोकने के लिए सीएम नीतीश ने लोगों से एक बड़ी अपील की है.।दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से शादी-ब्याह को कुछ दिन के लिए टालने का रिक्वेस्ट किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि यदि कुछ समय के लिए शादी-ब्याह के कार्यक्रम को स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि “कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार तत्परता के साथ जरूरी कदम उठा रही है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जनहित में आज से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने जैसा कठिन निर्णय भी लेना पड़ा है। कृपया गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना से मुक्ति के प्रयास में सहयोग करें।सीएम ने आगे लिखा कि “कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। यह आपके परिवार और समाज के हित में होगा।”

आपको बता दें कि बिहार में कोरोना के संक्रमित मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए बिहार सरकार ने अगले दस दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है।दरअसल, लॅाकडाउन को लेकर मंगलवार को गाइडलाइन जारी कर दी गई है।गई गाइडलाइन में शादी-विवाह के लिए सरकार ने नए नियम बनाये हैं।बता दें कि सरकार ने डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है।बारात और वरमाला को लेकर भी सरकार ने कड़े निर्देश जारी किये हैं।बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद भी शादी समारोह पर पाबंदी नहीं रहेगी.

हालांकि इसके लिए कुछ नए नियम बनाये गए हैं।नई गाइडलाइन में कहा गया है कि शादी में सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहेगी।इतना ही नहीं, जिसके घर भी शादी है. उसे शादी के तीन दिन पहले अपने थाने को सूचना देनी होगी।आपको यह भी बता दें कि शादी में बैंड बाजे के साथ नाच-गाने पर रोक लगाई गई है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD