मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की शाम को पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। लॉकडाउन के दौरान यह राज्य कैबिनेट की पहली बैठक होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी सभी विभागों के मंत्री जुड़ेंगे। ऐसा यहां पहली बार होगा। विभागीय प्रधान सचिव-सचिव के कक्ष में बैठकर इस बैठक में मंत्री भाग लेंगे।

बिहार में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों के पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक सीवान जिले से ये दोनों मामले सामने आये हैं।  इनमें 45 साल और 22 साल की दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई कि दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री रही है।

दो नए मरीज मिलने के साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 34 हो गई । बिहार में सीवान सबसे प्रभावित जिला है। सीवान में सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जिसमें से 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा मुंगेर जिले में 7 मरीज हैं। पटना और गया जिले से 5-5 मिले हैं। इसके साथ ही गोपालगंज से 3 मरीज मिले हैं।

सूबे के अन्य जिलों में भी अब तक कुछ मरीज सामने आये हैं। जिसमें नालंदा जिले के 2, लखीसराय के एक, बेगूसराय के एक और भागलपुर के एक मरीज भी शामिल हैं। वहीं, पटना एम्स की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वहां कोई भी मामला अब तक पॉजिटिव नही आया है। यहां 30 लोगों की जांच की गई। वहां से सभी मामले निगेटिव आये।

Input : Live Hindustan

fight-against-covid-19-by-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD