पटना: बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित एक शख्स (38 साल) की मौत हो गई है. मृतक बिहार के वैशाली का निवासी थी और उसका इलाज पटना स्थित एम्स (AIIMS) में चल रहा था. इस बात की पृष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने की है.

संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, मृतक 2 दिन पहले एम्स में आया था. वह ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराने आया था. उसकी स्थिति बहुत नाजुक थी. इसके कोरोना वायरस की जांच गुरुवार को हुई थी. जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी. इसके बाद आज इसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गई है.

जानकारी के अनुसार, बिहार में अब तक 83 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिसमें से 37 लोगों ठीक होकर अपने घर वापस चले गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के 13 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं. लेकिन कई जिले ऐसे हैं, जहां के मरीज ठीक होकर वापस अपने घर वापस लौट गए हैं. इसमें सबसे अधिक सीवान से 29 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से 12 मरीज ठीक होकर वापस भी लौट गए हैं.

इस बीच, राज्य के उन जिलों में घर-घर स्क्रीनिंग करवाई जा रही है, जहां अधिक पॉजिटिव मरीज मिले हैं या ज्यादा संवदेनशील हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमितों केस- सीवान से 7, मुंगेर से 17, पटना से छह, गया से पांच, बेगूसराय से आठ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से छह, बक्सर से दो एवं नवादा से तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है.

Input : Zee Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD