जिलेवासियाें के लिए राहत की खबर ये है कि कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आ रही है, पर चिंता की बात ये कि माैत का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। सरकारी-निजी अस्पतालाें में भर्ती काेराेना मरीजों की संख्या आधी से भी कम हाे गई है। अलग-अलग अस्पतालाें में अब सिर्फ 130 मरीज भर्ती रह गए हैं। लेकिन, गुरुवार काे भी 8 काेराेना मरीजाें की माैत हाे गई।

इनमें एसकेएमसीएच में 3 व प्रसाद हाॅस्पीटल में 2 जबकि मां जानकी, अशोका, व वैशाली कोविड केयर सेंटर में एक-एक काेराेना मरीज ने दम ताेड़ा। सीएस डाॅ. एसके चौधरी ने बताया कि सभी अस्पतालाें में भर्ती मरीजाें पर पूरी नजर रखी जा रही है।

आशा-एएनएम राेकेंगी काेराेना का संक्रमण

जिले में अब कोरोना का संक्रमण आशा व एएनएम राेकेंगी। वह होम आइसोलेट मरीजाें पर नजर रखेंगी। सीएस ने बताया कि हर प्रखंड में तैनात आशा-एएनएम की टीम होम आइसोलेट मरीजाें के घर जाकर व फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। साथ ही इसकी सूचना हेल्थ मैनेजर को देंगी। हेल्थ मैनेजर पूरी डिटेल सीएस व राज्य मुख्यालय को देंगे। होम आइसाेलेट मरीज के किसी परिजन में बुखार, खांसी या कोरोना के अन्य लक्षण दिखते हैं तो एएनएम उनके घर जाकर कोरोना जांच कराएंगी।

Source : Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *