PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने खाटी अंदाज में पहेली बुझाई है. कोरोना काल में लालू जो पहेली बुझा रहे हैं, वह दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला है.

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि देश के किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री 83 दिनों से घर के बाहर नहीं निकला है. लालू ने कहा है कि कोरोना भले ही ना भागा हो लेकिन मुख्यमंत्री जनता को मझधार में छोड़ कर भाग गए हैं. आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश कुमार को रणछोड़ बताते हुए तंज कसा है.

बता दें कि लालू यादव कोरोना संकट के इस काल में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. ट्वीट के माध्यम से लालू प्रसाद यादव लगातार हमला बोल रहे हैं. वहीं प्रवासी मजदूरों को भी लेकर लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला था.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD