इस वक्त की बड़ी खबर सोनपुर से आ रही है, जहां गंगा नदी में नाव डूब गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 25 से 30 यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूब गई है. स्थानीय लोगों ने अबतक नाव में सवार 14 लोगों को बाहर निकाल लिया है, वहीं अन्य सभी की भी तलाश की जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि एक नाव पर सवार होकर 25 से 30 लोग जा रहे थे. तभी बीच नदी में नाव पलट गई और सभी यात्री डूबने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नाव को पलटता देख नदी में छलांग लगा दी और अभी तक 14 यात्रियों को बचा लिया है. वहीं अन्य की तलाश की जा रही है.

Input : First Bihar Jh

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD