बिहार के जमुई जिला के रहने वाले रिटायर्ट आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का ओहदेदार पद पर मनोनीत करते हुए सचिव बनाया गया है. उत्पल कुमार सिंह को सचिव पद पर नियुक्ति की मंजूरी अध्यक्ष ओम बिरला ने दी है. उत्पल कुमार सिंह हाल ही में 31 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए हैं. लोकसभा में सचिव बनाये गए उत्पल कुमार सिंह भारत सरकार के कई विभागों में कई पदों पर काम कर चुके हैं.

Image may contain: 2 people

उत्पल कुमार सिंह को रिटायर होने के बाद भी एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें लोकसभा सचिव बनाने पर उनके पैतृक गांव में लोगो के बीच खुशी है. उत्पल कुमार सिंह 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो उतराखंड में कई सरकारी विभागों में बड़े पदों पर काम करने का अनुभव रखते हैं. लोकसभा में सचिव पद पर नियुक्त होने की जानकारी के बाद उनके पैतृक गांव जमुई जिले के बाराहाट प्रखंड के मलयपुर गांव में लोगों के बीच खुशी का माहौल देखा गया. परिवार से आने वाले लोग हों या फिर गांव वाले, उत्पल कुमार सिंह का लोकसभा में सचिव होने पर लोगों ने उन्हें शुभकामना और बधाइयां दी हैं. इस आईएएस अधिकारी के गांव वालों ने पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी धन्यवाद कहा है.

No photo description available.

लोकसभा में सचिव बनाए गए उत्पल कुमार सिंह के चाचा युगल किशोर सिंह ने बताया कि 1986 मैच में ही उत्पल आईएस अधिकारी बने थे. बीते 31 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्य सचिव होने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं. रिटायर होने के बाद भी उनके कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी को देखते हुए हैं फिर से सम्मान दिया गया और उन्हें लोकसभा में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है. उत्पल कुमार सिंह के चाचा ने बताया कि वो सचिव के पद पर 1 सितम्बर को योगदान देंगे.

Image may contain: 12 people, people standing and indoor

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD