चम्पारण के चर्चित शिवानी काण्ड में आज पुलिस ने भारी सफलता हासिल की। मामले के प्रमुख अभियुक्त पुलिस से फरार चल रहे थे, काण्ड के मुख्य अभियुक्त मुजफ्फरपुर कोल्हुआ निवासी विशाल रंजन उर्फ़ अंशु को जाल बिछाकर कारवाई करते हुए गिरफ्त में ले लिया।

आपको बताते चले, कि मृतका शिवानी कुमारी ने अपने जीवित रहते ही अपने ऊपर हुए सभी अत्याचारों का पुलिस के सामने वर्णन करते हुए रामनगर थाने में काण्ड संख्या १२०/२० के अंतर्गत केस फ़ाइल किया था, जिसमे मृतका शिवानी द्वारा मुख्य रूप से पति -विशाल रंजन (उर्फ़ अंशु) , जेठ – विवेक रंजन (उर्फ़ प्रिंस) , ससुर – अनूप कुमार ( उर्फ़ नवल ) , सास – पूनम कुमारी को अभियुक्त बनाया। इस एफआईआर के आधार पर पुलिस ने दहेज़ प्रताड़ना एवं अन्य अमानवीय अत्याचार के आधार पर केस दर्ज किया।

https://www.facebook.com/108302187464379/posts/197814591846471/

दुर्भाग्यवश शिवानी की केस दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद मृत्यु हो गयी, उसके बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे। अंततः दो जिलों की पुलिस ने जाल बिछा कर मुख्य अभियुक्त विशाल रंजन को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेशी के बाद जेल में भेज दिया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD