आखिरकार शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख आ जाएगी. चुनाव आयोग आज दोपहर 12.30 बजे करेगा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. देश में कोरोनावायरस महामारी के दौर में यह पहला बड़ा चुनाव होगा. महामारी की वजह से कई विपक्षी पार्टियां चुनाव टालने की बात कह रही थीं. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सहयोगी पार्टी ने जुलाई में चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनाव टालने का आग्रह किया था. पार्टी ने कहा था कि कोविड-19 के संक्रमण के डर के दौरान इतने बड़े पैमाने पर चुनाव कराना खतरे भरा हो सकता है.

बता दें कि इसके पहले बिहार में चुनाव कराने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है. हालांकि, शीर्ष अदालत ने मामले में दाखिल की गई याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि ‘कोविड के आधार पर चुनावों पर रोक और चुनाव आयोग की शक्तियों में दखल नहीं दिया जा सकता’.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD