बिहार के छपरा में सोमवार को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की दो खाली बोगी उस समय पटरी से उतर गई जब वह वाशिंग पिट के लिए जा रही है। इसकी सूचना जैसे ही रेलवे अधिकारियों को मिली वो तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। बोगी खाली खोने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन सवाल यह उठने लगा कि आखिर ये हादसा कैसे हो गया।
Bihar: Two coaches of a passenger train derail near Chhapra; no injuries/casualties reported pic.twitter.com/PFmr0K5SW7
— ANI (@ANI) February 8, 2021
हादसे के बाद से ही डाउन लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया है। गनीमत ये रही कि ट्रेन में इस दौरान कोई यात्री मौजूद नहीं था। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद से ही रेल यातायात डाउन लाइन की तरफ बाधित हो गया है। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और रेल मार्ग को फिर सुचारू करने का काम किया जा रहा है।
Source : Hindustan





