बिहार चुनाव को लेकर जदयू ने अपने 115 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. एनडीए में जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई थी, जिसमें 7 सीट पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम को दिया गया है. इसके बाद 115 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जिसकी सूची जारी कर दी गई है. खबर के नीचे पूरी लिस्ट दी हुई है.

जेडीयू कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जेडीयू नेता विजय चौधरी, जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD