मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मुरौल प्रखंड के बिशनपुर बखरी पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय बखरी में विशेष नामांकन अभियान “प्रवेशोत्सव” 2021 के अवसर पर विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक केशव कुमार द्वारा नामांकन का प्रतिशत बढ़ाने हेतु जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में रंगोली के रूप में बिहार का नक्शा बनाया गया एवं उसी नक्शे पर रात्रि में दीपोत्सव किया गया।




