लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने घर पहुंच गए हैं. क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान ऑर्थर रोड से रिहाई मिलने के बाद शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि उन्हें लेने पहुंचे थे. आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं. फैंस मन्नत के बाहर उनकी राह तक रहे थे, जिन्होंने ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया है. आर्यन का परिवार उनके घर वापस आने से बेहद खुश है.

घर पहुंचे आर्यन खान
आर्यन खान आखिरकार अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं. शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि, आर्यन को लेकर घर पहुंचे हैं.

अचित कुमार को मिली जमानत
मुंबई के स्पेशल NDPS ने अचित कुमार नाम के शख्स को जमानत दे दी है. अचित का नाम आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने बताया था.

सेलेब्स ने जताई खुशी
आर्यन खान की घर वापसी ने बॉलीवुड का दिल खुश कर दिया है. बॉलीवुड के सेलेब्स ट्वीट कर अपनी खुशी जता रहे हैं. उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर शाहरुख को बधाई दी है.
Person's true character is revealed in tough times. Truly amazed at the dignity, grace,maturity n strength @iamsrk has shown in d most trying n pressurizing times. Proud to have you as my colleague. U remain absolutely the Best!! Much love. God bless 🙌🙏😇
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) October 30, 2021
आर्यन खान हुए रिहा
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 28 दिनों के बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं. आर्यन, अपने पिता शाहरुख खान की गाड़ी में बैठकर मन्नत के लिए रवाना हुए हैं.
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)








