बिहार की नयी डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई से ठगी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के भाई के साथ 63 लाख की ठगी की गयी है. और इस मामले में अब एफआईआर भी दर्ज हो गयी है. कोर्ट के निर्देश के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Renu Devi (@renu_bjp) | Twitter

इस बारे में बेतिया के नगर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पावर हाउस चौक निवासी रवि कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. इस शिकायत में मझौलिया के डुमरी महनवा निवासी लक्ष्मण साह और मुफस्सिल थाना के मंशा टोला के रहने वाले शोहराब खान और मुस्ताक खान को आरोपी बनाया गया है.

यह है पूरा मामला :

एक जमीन की खरीद बिक्री में पैसे के लेनदेन से जुड़ा है. एफआईआर में रवि कुमार की तरफ से बताया गया है कि एक जमीन की बिक्री के मामले में उन्हें आरोपियों से 63 लाख रुपये लेना था. मगर पैसा मांगने पर नामजद अभियुक्तों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी भी दी. जिसके बाद अब पुलिस एफ आई आर के आधार पर छानबीन में जुट गई है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD