बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को दुरूस्त करने को लेकर सीएम नीतीश एक्टिव हो गए हैं. लगातार गिरती विधि व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है. जिसपर अंकुश लगाने के लिए नीतीश कुमार ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में आज वो अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंच गए. पटना के सरदार पटेल भवन में पहुंचने की खबर से आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में सारी चीजों को दुरूस्त किया गया, डीजीपी ने सीएम की आगवानी की.

Image may contain: 3 people, people standing

पुलिस मुख्यालय में सीएम ने डीजीपी एसके सिंघल समेत पुलिस के आलाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में अपराध को कैसे कंट्रोल किया जाए, और कानून को सख्ती से लागू कराने को लेकर पुलिस का क्या एक्शन प्लान है, इसको लेकर प्रजनटेशन दिया गया. पुलिस के अधिकारियों ने सीएम को विजुअली रूप से तमाम चीजों की जानकारी दी.

Image may contain: 1 person, standing

अपराध और अपराधियों पर कैसे अंकुश लगाया जा रहा है, और आगे का पुलिसिया एक्शन प्लान क्या है, इन सारी चीजों को बारीक तरीके से सीएम नीतीश ने अवलोकन किया. साथ ही अधिकारियों को सुझाव भी दिए. बैठक के बाद सीएम ने पूरे सरदार पटेल भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीजीपी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे.

Image may contain: 1 person, sitting

पुलिस मुख्यालय पहुंचने के पीछे के कारणों की जानकारी देते हुए सीएम नीतीश ने कहा का उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आज वो मुख्यालय आए हैं. कई मुद्दों पर पुलिस के अधिकारियों के साथ बात हुई है. सभी अधिकारियों ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. इस एक्शन प्लान को अमली जामा पहनाया जा रहा है.

Image may contain: one or more people and people sitting

सीएम नीतीश ने बिहार की पुलिस पर विश्वास जताते हुए कहा कि अपराध पर पुलिस अंकुश लगा लेगी, मैं भी समय दर समय पुलिस मुख्यालय आता रहूंगा. लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दिए गए सुझाव पर किस प्रकार से काम हो रहा है इसका निरीक्षण करता रहूंगा, क्योंकि सिर्फ समीक्षा बैठक करने से ही कानून का राज कायम नहीं हो सकता है.

Source : Live Cities

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD