दुनिया के सात अजूबे में से एक ताजमहल में बम होने की खबर मिली है. बम की सूचना मिलने के बाद अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया है और फिलहाल ताज महल के दोनों दरवाजों को बंद कर दिया गया है. पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर विस्फोटक रखने की सूचना दी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

बम की सूचना मिलते ही ताज महल परिसर में सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई है. फिलहाल पुलिस फोन कॉल की जांच में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक अब पूरे ताजमहल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD