कोरोना के इस संकट काल में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अधिकांश लोग इस महामारी से जूझ रहे हैं. इसकी रोकथाम के लिए बिहार सरकार के द्वारा 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है. अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा हैं. क्योंकि हॉस्पिटल में कोई सुविधा नहीं हैं. ऐसे में बिहार की जनता उन तमाम नेताओं से मदद की गुहार लगा रही है. जिन्हें चुनाव के दौरान उन्होंने वोट दिया है. इसी कड़ी में अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता भी मदद की गुहार लगा रही हैं.

May be an image of 1 person and text that says "बाबा ये टवीटर तेजस्वी बाबा.. काहे ना मिलता हमार बाबा भूतला गेले हमार विधायक लापता लापता सूचित किया जाता बिदुपूर प्रखंड लोगा सुना लापता हमारे राषोपुर विधानसभा के विधायक श्री तेजस्यी यादव पिछले अक्टुबर 2020 राषोपुर ापता जिस मानुष दिखाई कृष्या बिदुपूर नोगो सूचित ,... हमारे तेजस्या आजकल टुवीटर प्रवचन वो कहा पता नही... बाबा विरोग राघोपुर विधानसभा बिदुपुर समस्त जनता..... किधर हो ट्वीटर तेजस्वी बाबा.... ਜੀट आओ ..... जनता बेहाल है....... आपको भारत माता कसम......"

आपको बता दें कि राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव के लापता होने का गांव वालों ने पोस्टर लगाया है. वे विधानसभा चुनाव के बाद अपने क्षेत्र में नही गये हैं. इसी क्रम में वैशाली बिदुपुर प्रखंड के निवासियों ने तेजस्वी यादव का पोस्टर लगाया गया है. उस पोस्टर में लिखा गया है की बाबा ये टि्वटर तेजस्वी बाबा, काहे ना मिलता हमारा बाबा, भूतला गेले हमार विधायक, लापता तेजस्वी यादव.

आगे लिखा गया है कि सूचित किया जाता है कि हमारे राघोपुर विधानसभा के विधायक तेजस्वी यादव पिछले अक्टूबर 2020 से राघोपुर के बिदुपुर प्रखंड से लापता हो गए हैं. जिस भले मानुष को ये दिखाई दे. कृपया बिदुपुर के लोगों को सूचित करें. लोगों ने सुना है कि हमारे तेजस्वी बाबा को आजकल ट्विटर पर प्रवचन कर रहे हैं. पर वो कहां है पता नहीं. बाबा के वियोग में राघोपुर विधानसभा के बिदुपुर के समस्त जनता…. किधर हो ट्विटर तेजस्वी बाबा….लौट आओ….जनता बेहाल है….आपको भारत माता की कसम….राघोपुर क्षेत्र के लोगों ने इस प्रकार तेजस्वी यादव को ढूंढ निकालने का नया तरीका अपनाया है.

Source : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD