बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में मजहब की दीवार को तोड़ते हुए एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी रचाई है.

झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली साहिला परवीण जो अब शालिनी कुमारी बन गई हैं ने बेगूसराय के नौलखा मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ निपानिया गांव के रहने वाले सोहन कुमार दास के साथ सात फेरे लिए. इस प्रेमी जोड़े की शादी की चर्चा अब हर ओर हो रही है.

लड़के के परिवार वाले हुए शादी में शरीक

बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले लड़के के परिवार वालों ने शादी समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान जय मंगला वाहिनी सामाजिक संगठन के लोग भी मंदिर में शादी के दौरान मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक सोहन हजारीबाग में बैंकिंग सेक्टर में काम करता था. इस दौरान ही उसकी मुलाकात साहिला से हुई थी.

मिली प्यार को जीत

साहिला और सोहन के बीच डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई. प्यार होने के बाद साहिला परवीण सोहन के साथ बेगूसराय पहुंची और मंदिर में शादी रचाई है. शादी के बाद प्रेमी जोड़ा काफी खुश है.

इस दौरान साहिला ने कहा कि प्यार में जाति धर्म नहीं देखी जाती है. उसे सोहन से प्यार हुआ और अब शादी की है. वह सोहन के साथ ही पूरी जिंदगी बिताएगी.

वहीं, सोहन ने बताया कि बैंकिंग के काम के दौरान साहिला परवीन से दोस्ती हुई थी जो प्यार में बदली और अब शादी की है.

Source : Zee Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD