लॉक डाउन के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुएं खासकर दवा की कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि लॉक डाउन के दौरान सभी इलाके की दवा की दुकाने खुली रहेंगी। बंद पाये जाने वाले दवा दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

दरअसल पटना प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने दवा की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु प्रमंडलीय कार्यालय सभागार में दवा थोक विक्रेता, वितरक एवं अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की।
इस दौरान आयुक्त ने बाजार में दवा की सुचारू उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु दवा के थोक विक्रेताओं /वितरकगण से आवश्यक फीडबैक/ सुझाव भी प्राप्त किया।

बैठक के दौरान आयुक्त ने दवा की सभी दुकानें खुले रखने का दिया निर्देश जारी किया। उन्होने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यक सेवाएं विशेषकर दवा की दुकानें सभी इलाकों में खुली रहें ताकि व्यक्ति को आसानी से जरूरत के मुताबिक बांछित दवा उस इलाके में ही सहज रूप में उपलब्ध हो जाय।
संजय अग्रवाल ने कहा कि किसी इलाके में दवा की दुकानें बंद पाए जाने पर उसकी अनुज्ञप्ति रद्द की जा सकती है । इसलिए दवा के सप्लाई चेन को कायम रखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
आयुक्त ने थोक विक्रेता को फुटकर विक्रेताओं से लगातार फीडबैक प्राप्त करने तथा सप्लाई चेन बनाए रखने का दिया निर्देश। बाजार में कॉमन दवा सभी दुकानों पर उपलब्ध रहे तथा दवा के कृत्रिम अभाव का संकट पैदा ना हो।
वहीं उन्होंने दवा के थोक मंडी गोविंद मित्रा रोड में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराने हेतु दिया आवश्यक निर्देश।
गोविंद मित्रा रोड में भीड नियंत्रित करने तथा सोशल डिस्टेंस मेंटेन कराने हेतु मध्यान्ह 12:00 बजे तक ही मालवाहक वाहन ले जाने की अनुमति रहेगी। मध्यान्ह 12:00 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक कस्टमर सर्विस की अवधि रहेगी। इस अवधि में वाहन प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगा।
उन्होंने सोशल डिस्टेंस मेंटेन कराने हेतु दुकान के सामने घेरा बनाने, टोकन सिस्टम लागू करने , सोशल डिस्टेंस का बैनर लगाने तथा टोका- टोकी करने का दिया निर्देश। यद्यपि आवश्यक सेवाओं से जुड़े दुकानों विशेषकर दवा दुकानों के कार्यरत कर्मियों एवं परिचालित वाहनों को पास निर्गत किया गया है। फिर भी जरूरत के अनुसार अन्य कर्मी का भी पास ले लेने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी पटना प्रमंडल सर्व नारायण यादव, आयुक्त के सचिव एस एम कैशर,सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सुशील कुमार, सिविल सर्जन राज किशोर चौधरी सहित कई अधिकारीगण एवं दवा थोक विक्रेतागण उपस्थित थे।






