नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) आज भी लोगों के फेवरेट हैं. उनके फैंस के लिए अब एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट (Dilip Kumar Health Update) सामने आया है. जानकारी है कि उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

dilip kumar saira banu bollywood: दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती, कई दिनों से है सांस लेने में तकलीफ - dilip kumar hospitalised after having breathing issues ...

सांस लेने में है तकलीफ

सायरा बानो, दिलीप कुमार का बेहद ख्याल रखती हैं. खबर है कि एक बार फिर दिलीप कुमार की तबीयत खराब हो गई है. इसकी जानकारी खुद सायरा बानो ने दी. सायरा बानो (Saira Banu) ने बताया है कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कई दिन से हैं बीमार

याद दिला दें कि दिसंबर 2020 से दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है. अब जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में कुछ दिन पहले से ही परेशानी हो रही थी. इसलिए उन्हें भर्ती कराया गया है. वह बहुत कमजोर हो गए हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम है. पिछली बार उनके एडमिट होने पर सायरा बानो ने कहा था कि फैंस उनके लिए दुआ करें वह कमजोर हैं.

12 साल की उम्र में सायरा बानो को हुआ था प्यार

इसी इंटरव्यू के दौरान सायरा बानो ने खुलासा किया कि जब वह 12 साल की थीं तब उन्हें दिलीप कुमार (Dilip Kumar) से प्यार हो गया था और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार मुंबई के महबूब स्टूडियो में दिलीप कुमार से मिलीं तो उन्हें तुरंत प्यार हो गया.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *