दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। आनंद विहार बस अड्डे पर भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ आ गयी है। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन है लेकिन मजदूरों को भरोसा नहीं है कि एक सप्ताह बाद दिल्ली में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सबको इसके लंबा चलने का डर सता रहा है।

यही डर है कि मजदूरों का पलायन होने लगा है। आनंद विहार के फुट ओवर ब्रिज पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा सकती है। यूपी परिवहन निगम का कौशाम्बी बस अड्डे से यूपी और बिहार जाने वाली बसें पूरी भरकर जा रही हैं। बसों में लोग बाहर लटक कर जा रहे हैं। यह भीड़ कहीं न कहीं कोरोना कैरियर साबित हो सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग मास्क ठीक से नहीं लगा रहे है और सामाजिक दूरी का तो कोई वैसे ही ख्याल नहीं रख रहा है।

दिल्ली में लॉकडाउन

बेकाबू होते कोरोना वायरस की रफ्तार को कम करने दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने राज्य में सोमवार (19 अप्रैल) रात 10 बजे से सोमवार (26 अप्रैल) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान कई दुकानों को रियायत दी गई है और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी लॉकडाउन के दौरान आने जाने की अनुमति होगी। शादियों को अनुमति दी गई है लेकिन 50 से ज्यादा लोग शादी में इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

अंतरराज्य परिवहन पर किसी तरह की रोक नहीं है और इसके लिए अलग से कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े अन्य लोगों को कर्फ्यू के दौरान आने जाने के लिए दिल्ली सरकार से कर्फ्यू पास लेना होगा। कर्फ्यू के दौरान दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में सिर्फ छूटप्राप्त लोगों को ही यात्रा की अनुमति होगी।

Input: India News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD