दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक 45 यात्रियों को लेकर मधुबनी जा रही बस गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा में पलट गई। इस घटना में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
45 यात्रियों को लेकर दिल्ली से मधुबनी बिहार जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 132 किमी पत्थर के पास पलट गई ,एसएसपी @etawahpolice @akashtomarips ने बताया कि 16 यात्रियों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/5lqhQaPIGR
— Praveen Kumar Shukla (@praveen_shukla) August 19, 2020
इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, 29 लोगों का एक स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
विस्तृत जानकारी का इंतजार है…. .






