एटा. उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन के लिए दो बारात पहुंच गई. एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया. इस पर पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मामला एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव की है. जहां एक लड़की की शादी में दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए, पहले दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई तो वहीं दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी की गई, तभी गुस्साए पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदाई की गई दूल्हे के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं पुलिस जांच करके कार्रवाई की बात कह रही है.

दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो (सांकेतिक तस्वीर)

गांव सिरांव में ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. पहले पहुंची बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन की वरमाला हुई तो दूसरी बारात का दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया, बस फिर क्या था शादी में हंगामा होना तो निश्चित ही था, तभी दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने कोतवाली देहात थाने में जाकर पुलिस से शिकायत कर दी और पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदा कराकर ले गए दूल्हे के परिजनों को थाने ले आई है. लेकिन पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

ठगी होने की चर्चाएं

गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है. हर किसी के जुबां पर यह शादी है. कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है. कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है. बहरहाल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *