प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश के नाम संबोधन में कहा कि कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय लें, सही दिशा में प्रयास करे तभी हम विजय हासिल कर सकते हैं. इसी मंत्र को सामने रखकर आज देश दिन रात काम कर रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने को खोया है, मैं उनके परिजनों को प्रति संवेदना जताता हूं. चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प और हौसले के साथ इसको पार करना है. पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा है कि जो पीड़ा आपने सही है, जो आप सह रहे हैं, उसका मुझे अहसास है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD