नई दिल्ली. देश में शनिवार को ईद का चांद (Eid’s Moon) नहीं दिखा ऐसे में सोमवार को भारत में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. जामा मस्जिद (Jama Masjid) के शाही इमाम ने बताया कि देश में आज कहीं भी चांद दिखने की खबर नहीं है, इसलिए ईद 25 मई यानी सोमवार को मनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट (Corona crisis) को देखते हुए हमें ईद के दौरान सावधानी बरतनी है और हाथ मिलाने तथा गले मिलने से परहेज करना है.

https://www.thehindu.com/news/national/how-india-celebrated-eid-ul ...

वहीं जानकारों का मानना है कि सऊदी अरब (Saudi Arab) समेत तमाम खाड़ी देशों में शनिवार को ईद (Eid) का चांद दिखेगा ऐसे में वहां रविवार यानी कि 24 मई को ईद मनाई जाएगी. रमजान के पवित्र महीने के पूरे होने के बाद ईद-उल-फित्र (Eid-Ul-Fitr) का त्योहार मनाया जाता है. ईद के साथ ही रमजान (Ramzaan) का महीना खत्म हो जाता है. सऊदी में लोग 22 मई को ही चांद दिखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को चांद न दिखने के चलते 23 मई को ईद नहीं मनाई गई. खाड़ी देशों में इस बार ईद 30 रोजे पूरे होने के बाद ही मनाई जाएगी.

Anti-Pakistan slogans raised after Eid prayers in Behat

भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है यानी कि जिस दिन सऊदी में ईद का जश्न होता है उस दिन भारत में चांद दिखाई देता है. वहीं भारत में शुक्रवार को तमाम जायरीनों ने अलविदा की नमाज अदा की. अलविदा या जुमातुम विदा की नमाज रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार को पढ़ी जाती है.

शव्वाल महीने की होती है शुरुआत

बता दें कि ईद-उल-फित्र के साथ इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने की शुरुआत होती है. ये इस्लामिक कैलेंडर का दसवां महीना होता है. ईद का दिन एकमात्र ऐसा दिन होता है जिस दिन रोज़ा नहीं रखा जाता. ईद के चांद का दीदार होने के बाद यानी शव्वाल का महीना शुरू होने के साथ ईद मनाई जाती है, इसलिए दुनियाभर में इसकी तारीख अलग-अलग होती है.

कोरोना वायरस ने फीका किया ईद का मजा

इस बार पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) है. इसी के कारण सभी धार्मिक स्थल भी बंद किए गए हैं ऐसे में लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की. कुछ चुनिंदा मस्जिदों में सोशस डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की. तमाम धार्मिक नेता भी कोरोना के प्रकोप के कारण लोगों से अपने घरों में ही इबादत करने की अपील कर रहे हैं. वहीं लोगों ने घर में ही रहने और जरूरी होने पर बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD