पटना | बिहार में 2019-20 में 6.41 लाख टन मछली का उत्पादन हुआ। पिछले साल 2018-19 की तुलना में 39 हजार यानी 6.4 प्रतिशत अधिक उत्पादन हुआ। पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि देश भर में मछली उत्पादन में बिहार अब चौथे स्थान पर आ गया है। 2018-19 में 9286.5 हजार टन मछली बीज का उत्पादन हुआ, जबकि 2019-20 में उत्पादन बढ़ कर 10393 हजार टन हो गया। मछली बीज में बिहार आत्म निर्भर हो गया है।

मुजफ्फरपुर नाउ पर सबसे पहले न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिहार, मुजफ्फरपुर और देशदुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD