राजनीतिक और समाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी जबीन शम्स निजामी अब नाथनगर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है। राजद की महिला प्रकोष्ठ दिल्ली की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जबींन शम्स निज़ामी को राजद ने टिकट नहीं मिलने से उन्होने यह फैसला लिया।
अपनी सुख सुविधा से भरी हुई ज़िंदगी और प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पद को छोड़कर अपनी मातृ भूमि बिहार आकर काम करने का निश्चय किया,अपने लोगो के लिए काम करने का और खासकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का जिम्मा लिया
जन्म भागलपुर में 1983 में हुआ मौजूदा, इनकी ज्यादातर शिक्षा उत्तर प्रदेश में हुई, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इन्होंने राजनीति शास्त्र में स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की।
जबीन शम्स ने साल 2011 से समाज सेवा के क्षेत्र में कदम रखा, इस्लामिक पीस, जैसे बड़े संगठन के साथ जुड़कर काम किया। राजद से साल 2015 में जुड़ी अच्छा करने के बाद इन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, दो बार ये दिल्ली की महिला अध्यक्ष रही।
जबीन शम्स ने मुफ्त चिकित्सा कैंप , गरीब बच्चो की मदद हो या कोरोना काल मे जरूरत मंद लोगो की सहायता करना, CAA/NRC जैसे मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी प्रखर आवाज़ बुलंद की है।
बढ़ती लोकप्रियता के कारण राजनीतिक गलियारे में इन्हें नजरअंदाज किया जाने लगा, तो इन्होंने राजद के पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जबीन शम्स समाज से जुड़ी रही और लोगों की मदद करती रही।
दिल्ली से लेकर बिहार के हर जिले में समाज के हर तबके की मदद की इन्होंने कोरोना काल मे लॉकडाउन में फँसे दूसरे प्रदेश में भी मदद की । लेकिन अब इन्होंने ठान लिया है कि समाज की सेवा जीवन भर करेंगे, इसलिए अब ये नाथनगर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी आधी आबादी इनको पूरा समर्थन दे रही हैं।







