मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की शाम एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुजफ्फरपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से पुलिस लाइन मैदान आएंगे। वहां से वाल्मीकि काॅलाेनी में एक श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएम देर शाम पटना लाैट जाएंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।



