कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वर्चुअल रैली के दौरान लालू प्रसाद के ट्वीट को लेकर निशाना साधा था। जबाव में लालू प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार को याद दिलाया, कि वह जो विशेष राज्य का दर्जा मांगते थे उसका क्या हुआ! आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला

लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि ’’खो गया है नीतीश का वो पर्चा,जिसे पढ़कर मांगता था, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा, अब तो दर्जा की करता भी नहीं चर्चा, क्योंकि ड़बल इंजन सरकार में आती है लज्जा.’’

अपने सवालों को आगे बढ़ाते हुए लालू प्रसाद यादव ने याद दिलाया, कि नीतीश ने कहा था कि मुझको और मेरी सरकार को बिहार का भार बताया गया है। अरे आपको तो मौका मिला था। लेकिन उसके बाद भी बिहार के लिए कुछ नहीं किया। हम काम करते हैं। काम करने वाला भार की परवाह नहीं करता।

मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD