बिहार में मंगलवार का दिन फैसले (Bihar Assembly Election Results 2020) का है. माना जा रहा है कि दोपहर 1 बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में से किसके पास राज्य की कमान होगी. 7 नवंबर को मतदान का आखिरी चरण संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल की अगुआई में पांच दलों के महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई. हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर दिख रही है. मंगलवार 10 बजे तक 243 में से सीटों में से 202 के रुझान आ चुके थे. इसमें जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन (JDU-BJP) पर 95 आगे है तो वहीं राजद की अगुआई वाला महागठबंधन (Mahagathbandhan) 100 सीटों पर आगे हैं. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी 4 सीट और 3 अन्य सीटों पर आगे हैं.

मौजूदा आंकड़ों में यह स्पष्ट दिख रहा है कि राजद या जदयू में किसी ना किसी को किसी मदद की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो निर्दलीय अहम भूमिका निभा सकते हैं. अगर कोई पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाएगा.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD