बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है. पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी ने ही जेडीयू से बगावत कर दी है. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एमएलसी चुनाव के लिए नामंकन किया है. नामांकन के बाद उन्होंने नीतीश सरकार पर अपनी ​भड़ास निकाली. ​विनोद चौधरी ने कहा कि बिहार में कोई विकास नहीं हुआ है.

बता दें कि विनोद चौधरी प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता हैं और जेडीयू नेता हैं. पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी ने स्नातक शिक्षक निर्वाचन से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दरभंगा आयुक्त कार्यालय में नामांकन किया. जबकि यहां से पहले ही जदयू की तरफ से दिलीप चौधरी नामांकन कर चुके हैं

नामांकन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए विनोद चौधरी ने सीधे नीतीश सरकार पर हमला बोला और कहा कि बिहार में विकास कहीं नहीं दिखाई दे रहा है. सिर्फ विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है. ऐसा विकास बिहार को नहीं चाहिए. विनोद चौधरी ने कहा कि वे खुद एमएलसी रहे, सरकार भी उनकी है, लेकिन इसके बाद भी उनके घर के आगे सड़क पर घुटनों पानी भरा हुआ है.

बिहार में शराब की होम डिलीवरी

विनोद चौधरी ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमारतें तो बन गईं, लेकिन उनमें डॉक्टर नहीं है. कहने के लिए तो बिहार में शराब पर पाबंदी है, लेकिन हकीकत तो ये है कि शराब के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

Input: Aaj Tak

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD