कोरोना संकट की महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं.

नीतीश कैबिनेट ने इस अहम बैठक में कोरोना महामारी से लड़ाई को लेकर बिहार आकस्मिक निधि से 809 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी है. इसके साथ ही होम क्वारंटाइन में रह रहे प्रवासी मजदूरों को “प्रवासी मजदूर निष्क्रमण सहायता” की राशि को पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भुगतान करने की स्वीकृति दी गई है.







