नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य के मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़ी एडीआर की रिपोर्ट के हवाले से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि बिहार का दुर्भाग्य है कि सरकार चलाने वालों को पता ही नहीं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 30 में से 18 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। नेता प्रतिपक्ष ने पूछा है कि क्या ऐसे भोले-भाले अनभिज्ञ लोगों को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कोरोना जांच को लेकर भी सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जमीनी लोग हैं। जनता से सीधा फीडबैक लेते हैं। कहा कि इसीलिए महीनों पूर्व कोरोना घोटाले का अंदेशा होने पर जांच की मांग रखी थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम ने सदन में आश्वस्त भी किया था, लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनाई गई। उन्होंने कोरोना के नाम पर पैसे के बंदरबाट का आरोप लगाया है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD