पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट का गठन हो गया है. नीतीश कुमार की सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई जिसमें शीतकालीन सत्र के लिए पहली बैठक बुलाई थी. इसमें शीतकालीन सत्र का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके साथ ही मंत्रीपद की शपथ लेने वाले नेताओं को विभाग भी सौंप दिया गया है.

जेडीयू नेता विजय चौधरी को ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग दिया गया है. तो वही, अशोक चौधरी को भवन निर्माण व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा जेडीयू नेता को समाज कल्याण व विज्ञान प्रौधोगिकी विभाग भी दिया गया है.

इसके अलावा जेडीयू नेता मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. वही इस बार मंगल पांडेय की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं और उन्हें स्वास्थ्य व पथ निर्माण विभाग का कार्यभार सौंपा गया है.

सबसे ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी को दी गई है. उन्हें अल्पसंख्यक विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है. वही, पूर्व उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सुशील मोदी की सारी जिम्मेदारी दोनों डिप्टी सीएम को दे दी गई है. तारकिशोर प्रसाद को सुशील मोदी के पुराने सभी विभागों की जिम्मेदारी मिली है.

वही, दूसरी उपमुख्यमंत्री रेणू देवी को महिला कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा शीला देवी को परिवहन विभाग मिलने की चर्चा है. इन्हें मिला ये विभाग…

नीतीश कुमार- गृह विभाग, कानून व विजिलेंस, कैबिनेट, चुनाव और अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को नहीं सौंपे गए.

तारकिशोर प्रसाद- वित्तमंत्री, पर्यावरण व वन विभाग, आईटी विभाग, डिजास्टर मैनेजमेंट, शहरी विकास विभाग

रेणू देवी – पंचायती राज विभाग, पिछड़े जाति उत्थान और EBC कल्याण, उद्योग विभाग

विजय चौधरी- ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग, पार्लियामेंट्री अफेयर्स

विजेंद्र यादव – ऊर्जा, खाद्य और प्राधिकरण विभाग

मेवालाल चौधरी – शिक्षा विभाग

शीला कुमारी – परिवहन विभाग

संतोष मांझी – सिंचाई विभाग, एससी/एसटी कल्याण विभाग

मुकेश सहनी – पशुपालन और मत्स्य विभाग

मंगल पांडेय – स्वास्थ्य, पथ निर्माण, कला एवं संस्कृति विभाग

अमरेंद्र प्रताप सिंह – कृषि विभाग, कोऑपरेटिव, गन्ना विभाग

रामप्रीत पासवान – PHED विभाग

जीवेश मिश्र – टूरिज्म, लेबर और माइन्स विभाग

रामसूरत राय – रिवेन्यू, कानून विभाग

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD