बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच इस वक्त मुलाकात चल रही है. दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात हो रही है इस मुलाकात में विधानसभा चुनाव में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही है.

महागठबंधन छोड़ने के बाद यह  पहला मौका है जब नीतीश और मांझी के बीच मुलाकात हो रही है. आपको बता दें कि यह पहले से तय माना जा रहा है कि जेडीयू एनडीए के अंदर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एडजस्ट करेगी. मांझी की मुलाकात सीटों की संख्या और विधानसभा चुनाव की रणनीति के एजेंडे के साथ हो रही है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD