नीतिश सरकार द्वारा किए गए नौकरी के वादे को लेकर हर जिले से युवा सड़को पर ऊतर रहे है। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं को भी क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में कल बेरोजगार युवाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर सरकार को अपनी नाराजगी का संदेश दे रहे है।

युवाओं में सरकारी नौकरी की वैकेंसी नहीं आने और रेलवे के निजीकरण काफी नाराजगी है, जिसके कारण नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में युवाओं ने पुतला दहन कर राज्य और केंद्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। दर्जनों की संख्या में जुटे बेरोजगारों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सीएम और पीएम के खिलाफ ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए।

सरकार की कार्यशैली से नाराज विद्यार्थियों ने बताया कि सरकार चुनाव के समय आती है तो किसी तरह लोगों को ठग कर वोट मांगने के लिए घर-घर घूमते हैं। चुनाव में बहुत बातें भी करते हैं लेकिन समय निकल जाने के बाद जनता पर कोई ध्यान रहता है।
मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।




