PATNA : पटना एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव ट्रेन ड्राइवर ने सोमवार की देर शाम खुदकुशी कर ली. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान खगौल के रहने वाले तबरेज के रुप में की गई है.

कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पटना एम्स में ...

35 साल के तबरेज खगौल के मोतीचौक के चीकटोली के रहने वाले थे. वे दिल्ली में पोस्टेड थे. 12 जून को ही तबरेज दिल्ली से पटना आए थे और 16 जून को एम्स में भर्ती हुए थे, जहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. सोमवार को जब उन्होंने काफी देर तक कमरा नहीं खोला तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर एम्स प्रशासन को सूचना दी गई. दरवाजा तोड़ा गया तो तबरेज पंखे से लटक रहे थे और गले में गमछा लपेटा हुआ था.

तबरेज ने सुसाइड करने से ठीक आधे घंटे पहले अपने बड़े भाई से बात की थी. उसने भाई को बताई थी कि मेरा मन घबरा रहा है. हालांकि भाई ने उन्हें समझाया था. जिसके बाद वे शांत हो गए थे. वहीं एम्स प्रशासन ने बताया कि उसकी मौत के करीब एक घंटे बाद ही उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई.

बता दें कि पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी है. हमें कोरोना से बचना है तो सावधानियां बरतनी होगी. यदि आप संक्रमित हो भी जाते हैं तो डरें नहीं, आप जल्द ही कोरोना को हरा देंगे. इसके लिए आपको बस पॉजिटिव होने की जरुरत है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD